हरियालो राजस्थान मिशन के तहत विद्यार्थियों को वितरित किए पौधे
हरियालो राजस्थान मिशन के तहत विद्यार्थियों को वितरित किए पौधे
सीकर : हरियालो राजस्थान मिशन के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोकुलपुरा में भामाशाह नेमीचंद ठेकेदार के सहयोग से विद्यार्थियों को विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और वृक्षारोपण को जन-आंदोलन का स्वरूप देना रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राज शर्मा ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने और संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी यदि एक पौधे को वृक्ष बनने तक संरक्षित करे, तो हरियालो राजस्थान मिशन को नई गति मिलेगी और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिलेगा।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाई तथा विद्यार्थियों को पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सहयोग देने पर भामाशाह नेमीचंद ठेकेदार का आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2274474


