[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में सूरजगढ़ में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में सूरजगढ़ में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में सूरजगढ़ में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सूरजगढ़ : दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को सूरजगढ़ में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।

सामाजिक कार्यकर्ता मनजीत सिंह तंवर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा उपखंड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने “विद्यार्थियों को न्याय दो”, “पेपर लीक बंद करो”, “दोषियों को सजा दो” सहित विभिन्न नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया। बाद में उपखंड अधिकारी के निजी सचिव हरीश कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में जंतर-मंतर की घटना की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराने, दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने, घायल विद्यार्थियों को निःशुल्क उपचार एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए प्रभावी कानून बनाने की मांग की गई। साथ ही शिक्षा एवं चिकित्सा क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर अंकुश लगाने की भी मांग रखी गई।

इस अवसर पर लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गांधी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने का अधिकार है। यदि प्रदर्शन के दौरान अनावश्यक बल प्रयोग हुआ है, तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और युवाओं के भविष्य की रक्षा करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

प्रदर्शन के दौरान प्रतिभागियों ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद और बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

प्रदर्शन में धर्मपाल गांधी, राय सिंह शेखावत, विकास बुडानिया, दरिया सिंह डीके, महेश धींवा, होशियार सिंह सिंगाठिया, विनोद सोनी, सुनील सैनी, अशोक कुमावत, संदीप शेखावत, मनोज सेन, हरीश राजोरिया, सुभाष मेघवाल, कपिल गुर्जर, तनुज कुमावत, विकास सिंगोदिया, योगेश सिंगोदिया, अडूका सरपंच प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles