[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में सुने मकान में चोरी का मामला:तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, चुराए गए चांदी के गहने भी बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में सुने मकान में चोरी का मामला:तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, चुराए गए चांदी के गहने भी बरामद

खेतड़ी में सुने मकान में चोरी का मामला:तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, चुराए गए चांदी के गहने भी बरामद

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस ने एक माह पहले सूने मकान में चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने मंगलवार को नीमकाथाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी बनवारी लाल यादव ने बताया कि 7 मई को चांदमारी स्थित वार्ड नंबर पांच निवासी राधेश्याम सैनी ने रिपोर्ट दी कि छह मई की शाम करीब आठ बजे वह और उसकी पत्नी पड़ोस में चचेरे भाई के घर चल रहे सुंदरकांड पाठ के प्रोग्राम में गए हुए थे। इस दौरान पीछे से पांच-छह लोग उसके घर की छत के ऊपर से जाल को तोड़कर घर में घुस गए। चोरों ने तीन कमरों में अलमारियों के ताले तोड़कर करीब दस हजार रुपए, सोने चांदी के गहने पार कर ले गए।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक स्कॉर्पियो गाड़ी में दो तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। जिस पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने को लेकर एक विशेष टीम का गठन किया गया और कई जगह दबिश दी। मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि चोरी की वारदात का एक आरोपी गांवड़ी नीमकाथाना निवासी सचिन उर्फ लीलू पुत्र कैलाश चंद अपने गांव आया हुआ है, जिस पर पुलिस की टीम ने गांवड़ी में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले पुलिस ने वारदात में शामिल छावनी नीमकाथाना निवासी सद्दाम पुत्र रमजान खान, व्यापारियों का मोहल्ला खेतड़ी निवासी शाहिद अफरीदी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चुराई गई चांदी के गहने भी बरामद किए हैं। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान टीम में एएसआई देवेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल मयंक कुमार सांगवान, राकेश चौधरी मोडसरा, राजवीर शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77