[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में स्टंटबाजी पर पहली FIR, युवक गिरफ्तार:पावर बाइक जब्त, सड़क को बनाया था स्टंट ट्रैक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में स्टंटबाजी पर पहली FIR, युवक गिरफ्तार:पावर बाइक जब्त, सड़क को बनाया था स्टंट ट्रैक

चूरू में स्टंटबाजी पर पहली FIR, युवक गिरफ्तार:पावर बाइक जब्त, सड़क को बनाया था स्टंट ट्रैक

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू शहर में पावर बाइक से खतरनाक स्टंट करना एक युवक को महंगा पड़ा। कोतवाली पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन कर आमजन की जान जोखिम में डालने के आरोप में तारानगर निवासी विजय कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त कर ली।

कोतवाली थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से एक युवक शहर की विभिन्न सड़कों पर तेज रफ्तार में पावर बाइक चलाकर खतरनाक स्टंट कर रहा था। उसकी इन हरकतों से सड़क पर चल रहे लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही थी और दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।

युवक तेज रफ्तार में पावर बाइक चलाकर खतरनाक स्टंट करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में हुआ था कैद।
युवक तेज रफ्तार में पावर बाइक चलाकर खतरनाक स्टंट करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में हुआ था कैद।

पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर युवक की पहचान की। जांच के बाद आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि चूरू शहर में यह पहला मामला है, जिसमें सड़क पर स्टंटबाजी कर लोगों की जान जोखिम में डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब केवल चालान ही नहीं, बल्कि यदि किसी की लापरवाही से आमजन की सुरक्षा खतरे में पड़ती है तो उनके विरुद्ध आपराधिक मामला भी दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सड़कें स्टंट करने की जगह नहीं हैं, यातायात नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह की लापरवाही और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles