[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छात्रों पर लीाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, सरकार का पुतला फूंका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

छात्रों पर लीाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, सरकार का पुतला फूंका

छात्रों पर लीाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, सरकार का पुतला फूंका

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

सादुलपुर : सादुलपुर में नीट पेपर लीक मामले, प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार शाम राजगढ़ में प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके निवास से जुलूस निकाला। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए रेलवे स्टेशन और नंद प्लाजा होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने सरकार का पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया।

नीट पेपर लीक में निष्पक्ष जांच की मांग

इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक से हजारों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की।

डॉ. पूनिया ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज की निंदा करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और केंद्र सरकार से छात्रों के प्रति जवाबदेही की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की नीतियों से किसान, युवा और व्यापारी वर्ग खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है।

ये रहे मौजूद

प्रदर्शन में देहात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पूनिया, शहर ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम प्रजापत, पूर्व चेयरमैन रजिया गहलोत, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान, जिला उपाध्यक्ष करतार टांडी, पूर्व शिक्षा अधिकारी प्रताब कसवा, विधानसभा अध्यक्ष रोहित गागड़वा, पूर्व चेयरमैन जगदीश बरसरिया, शिशुपाल पूनिया, अमरसिंह सांगवान, हैदर अली, ईश्वर पूनिया, नरेश बालानिया, हाजी सुलेमान, मनीराम रेगर, छगन धौलपुरिया, पुष्पा सिंघल, संजय बुरडक, राकेश पूनिया, राजेश पूनिया, रामकुमार मुहाल, क्यूंम गहलोत, धर्मपाल कमेडिया, संपत बेरवाल, एडवोकेट सुखवीर पूनिया, रामपाल डाबला, महेंद्र सहारण, राजकुमार सहारण, बलवान पूनिया, गुनीराम नाई, वेदप्रकाश रेड्डू, रफीक पहाड़खानी, रेहाना पठान, सुरेंद्र स्वामी, माखन पूनिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles