बेरला स्कूल में ‘हरियालो राजस्थान:छात्रों ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली, प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश
बेरला स्कूल में 'हरियालो राजस्थान:छात्रों ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली, प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश
सूरजगढ़ : राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, बेरला में मंगलवार को राज्य सरकार के ‘हरियालो राजस्थान – एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत एक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल परिसर और छात्रों के घरों में रोपण के लिए कुल 300 पौधे वितरित किए गए, जिनमें 100 अर्जुन के पौधे शामिल थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसीबीईओ अनिल कुमार शर्मा थे। उन्होंने स्कूल में चल रही शैक्षिक गतिविधियों, पर्यावरण संरक्षण प्रयासों और सौंदर्यीकरण की सराहना की। शर्मा ने ऐसे नवाचारों को लगातार जारी रखने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने छात्रोंद्वारा निकाली गई पर्यावरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी जयसिंह झाझड़िया ने सहयोग किया। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसने छात्रोंऔर स्थानीय ग्रामीणों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पर्यावरणविद बीरबल सिंह चौहान की पुस्तक ‘प्रकृति–सेवा प्रवण’ का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाषचंद्र खेदड़, बलवान सिंह, सोहनलाल बाकोलिया, जयसिंह झाझड़िया, बीरबल सिंह चौहान सहित स्कूल स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता रामप्रताप सैनी ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2272859


