[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

8 घंटे की बारिश से बिसाऊ के निचले इलाकों में जलभराव, नगरपालिका ने चलाया राहत अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

8 घंटे की बारिश से बिसाऊ के निचले इलाकों में जलभराव, नगरपालिका ने चलाया राहत अभियान

8 घंटे की बारिश से बिसाऊ के निचले इलाकों में जलभराव, नगरपालिका ने चलाया राहत अभियान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : कस्बे में करीब आठ घंटे तक रुक-रुक कर हुई मूसलाधार बारिश से कई निचले इलाकों, गलियों और घरों में जलभराव हो गया। इससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही नगरपालिका प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किए। अधिशासी अधिकारी सीताराम कुमावत के निर्देश पर कर्मचारियों की टीमों ने जेटिंग मशीन की सहायता से जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की निकासी कराई तथा नालियों और जल निकासी मार्गों की सफाई कर पानी के बहाव को सुचारू किया।

हालांकि राहत कार्यों के बावजूद कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या बनी रही। स्थानीय लोगों ने कहा कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति बनती है, इसलिए शहर में स्थायी और प्रभावी जल निकासी व्यवस्था विकसित की जानी चाहिए।

बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं जलभराव ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। प्रशासन ने नागरिकों से जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।

Related Articles