[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किसानों का ट्रैक्टर मार्च, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किसानों का ट्रैक्टर मार्च, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किसानों का ट्रैक्टर मार्च, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : मलसीसर क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बाडेट में किसानों ने दिल्ली में छात्रों के संसद मार्च के दौरान कथित लाठीचार्ज के विरोध में ट्रैक्टर मार्च निकालकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व किसान सभा के तहसील उपाध्यक्ष प्रमोद स्वामी ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए कामरेड महिपाल पूनिया ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने एनटीए को भंग कर किसी नई संस्था से परीक्षाएं कराने की भी मांग उठाई।

ट्रैक्टर मार्च के बाद किसानों ने मलसीसर में फसल बीमा सहित विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे धरने को समर्थन दिया तथा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर गांव में स्वतंत्रता सेनानी भूराराम की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि आवंटित करने की मांग की।

इस दौरान यज्ञपाल, मंदरूप धतरवाल, कुलदीप फोगाट, भगवानराम स्वामी, गुलाब सिंह, ओमप्रकाश चंदेल, सुरेश मीणा, कृष्ण महला, मोहित जालंद्र, दीपक सामरिया, सुभाष धेतरवाल सहित बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर मार्च में शामिल रहे।

Related Articles