[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में घर में सो रही युवती सुबह मिली गायब:परिवार ने युवक पर जताया शक, परिजन बोले- मैसेज करके बाहर बुलाया था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में घर में सो रही युवती सुबह मिली गायब:परिवार ने युवक पर जताया शक, परिजन बोले- मैसेज करके बाहर बुलाया था

सीकर में घर में सो रही युवती सुबह मिली गायब:परिवार ने युवक पर जताया शक, परिजन बोले- मैसेज करके बाहर बुलाया था

सीकर : सीकर जिले में 18 साल की युवती रात को घर में सो रही थी, लेकिन परिवार के लोगों ने सुबह देखा तो वह गायब मिली। परिवार के लोगों ने युवती का मोबाइल देखा तो उसमे एक युवक का मैसेज मिला। परिजनों ने युवक पर शक जताते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक ने मैसेज करके बाहर बुलाया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

युवती घर पर ही छोड़ गई मोबाइल

18 साल की युवती की बहन ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 19 जुलाई की रात परिवार के सभी लोग घर पर सोए थे। 20 जुलाई की सुबह जब जागे तो देखा कि 18 साल की युवती घर पर नहीं है। इसके बाद उसकी घर और आस-पड़ोस में काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

युवती का मोबाइल घर पर ही पड़ा था। जब उसको चेक किया गया तो सामने आया कि एक अनजान नंबर से युवक ने युवती को मैसेज करके घर के बाहर बुलाया था। ऐसे में रात को 2 से लेकर 2:30 बजे के बीच युवती घर के बाहर गई। जहां से आरोपी युवक उसे अपने साथ लेकर गया।

युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जब परिवार के लोग उस आरोपी युवक के घर की तरफ गए और उसके बारे में पूछा तो आरोपी युवक भी वहां पर नहीं मिला। इसके बाद परिवार के द्वारा युवक के खिलाफ पुलिस में नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad