[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जोहड़ में डूबने से महिला की मौत:खेत में काम कर रहे किसान ने जाते देखा था, महाराष्ट्र में मजदूरी करता है पति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

जोहड़ में डूबने से महिला की मौत:खेत में काम कर रहे किसान ने जाते देखा था, महाराष्ट्र में मजदूरी करता है पति

जोहड़ में डूबने से महिला की मौत:खेत में काम कर रहे किसान ने जाते देखा था, महाराष्ट्र में मजदूरी करता है पति

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत 

दांतारामगढ़ : सीकर के दांतारामगढ़ थाना इलाके के बल्लूपुरा गांव के जोहड़ में डूबने से महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। जिन्होंने महिला के शव को निकालकर सीकर के एसके अस्पताल की मोर्च्यूरी में रखवाया है। पीहर पक्ष के आने के बाद पोस्टमॉर्टम होगा।

दांतारामगढ़ पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर सुवालाल के अनुसार मृतक महिला की पहचान सुनीता देवी (25) पत्नी राजेंद्र पूनियां निवासी पूनियां की ढाणी के रूप में हुई है। जिसकी जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। फिलहाल महिला के पीहर पक्ष को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम होगा। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जब महिला जोहड़ की तरफ जा रही थी तो दूर खेत में काम कर रहे एक किसान ने उसे देख लिया था। इसके बाद जब लोग जोहड़ की तरफ से गुजरे तो महिला का शव दिखा। इसके बाद पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई।

सीकर से सिविल डिफेंस की टीम जब मौके पर पहुंची तो उन्हें भी शव निकालने में काफी परेशानी हुई। क्योंकि जोहड़ के अंदर से जगह-जगह से मिट्टी निकाली हुई थी। जिसकी वजह से कई बार बचाव टीम के सदस्यों के पैर फंस रहे थे।

बतादें, मृतक के 2 साल की बेटी है। वह सास-ससुर और बेटी के साथ गांव में रहती थी, जबकि उसका पति महाराष्ट्र में टाइल्स की फैक्ट्री में मजदूरी करता है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Related Articles