खरखड़ा के शिलाटी माता मंदिर में जागरण व विशाल भंडारा: महाआरती के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर ग्रहण की प्रसादी
खरखड़ा के शिलाटी माता मंदिर में जागरण व विशाल भंडारा: महाआरती के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर ग्रहण की प्रसादी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के खरखड़ा-नानूवाली बावड़ी सीमा पर स्थित प्राचीन शिलाटी माता मंदिर में मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पूर्व सोमवार रात मंदिर परिसर में भव्य जागरण का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन नानूवाली बावड़ी निवासी (हाल नारनौल) जोधाराम सैनी एवं रामलाल सैनी के परिवार की ओर से पंडित नरेश कुमार (खेतड़ी) के सानिध्य में किया गया।
पंडित नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत शिलाटी माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं महाआरती के साथ हुई। इसके बाद माता रानी को हलवा, शूसवा और बूंदी का भोग अर्पित किया गया। भोग लगाने के उपरांत विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें क्षेत्रभर से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। दिनभर मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों और श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा तथा पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।
सोमवार रात आयोजित जागरण में लालाराम एंड पार्टी, खेतड़ी तथा रामनिवास एंड पार्टी, नारनौल के भजन गायकों ने माता रानी की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भक्ति प्रस्तुतियां दीं। मधुर भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते रहे। माता रानी के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।इस अवसर पर सुभाष सैनी (नानूवाली बावड़ी), भरतेश बोहरा, मुखराम सैनी, बिशनदेव सैनी, चिरंजीलाल सैनी, गंगाधर सैनी, नत्थूराम सैनी, रोहिताश सैनी, हनुमान सैनी, गणपतलाल, किशनलाल सैनी, लालचंद, भगवानदास, जगदीश, रामशरण, अनूप सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2273184


