मलिकपुर स्कूल में नशा मुक्ति पर जागरूकता शिविर
135 छात्रों ने लिया हिस्सा, स्टूडेंट्स को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मलिकपुर में मंगलवार को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता लाने के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीकर और अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति श्रीमाधोपुर के निर्देशानुसार आयोजित किया गया था। शिविर का विषय Transformative Tuesday – नशे को ना कहो, सपनों को हाँ कहो रखा गया था। इसमें संतोष कुमार सैनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा कोई स्टाइल नहीं है। अपने मन, शरीर और भविष्य की रक्षा करें।
सैनी ने तंबाकू, शराब, चरस, गांजा, अफीम सहित अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों और इनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि सामाजिक जीवन और परिवार को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर अपने सपनों को साकार करने पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की। इस जागरूकता शिविर में लगभग 135 विद्यार्थियों के साथ विद्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2270653

