दोस्तों को सबक सिखाने के लिए दी लूट की शिकायत:शराब पार्टी में विवाद के बाद रची कहानी, पुलिस को जंगलों में घूमाता रहा; जांच के बाद हुआ गिरफ्तार
दोस्तों को सबक सिखाने के लिए दी लूट की शिकायत:शराब पार्टी में विवाद के बाद रची कहानी, पुलिस को जंगलों में घूमाता रहा; जांच के बाद हुआ गिरफ्तार
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड के बलारां थाना पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद साथियों को सबक सिखाने के लिए यह झूठी कहानी रची गई थी।
बलारां थानाधिकारी कैलाश चंद यादव ने बताया- 18 जुलाई को मिर्जवास निवासी सत्यवीर पुत्र रामकुमार ने पुलिस को सूचना दी थी। उसने बताया कि रात में दो अज्ञात व्यक्तियों ने रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की और करीब 5,500 रुपये, एक चांदी की चेन तथा एक मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।
पुलिस टीम जंगलों में घुमाता रहा आरोपी
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान घटनाक्रम संदिग्ध पाया गया। आरोपी सत्यवीर ने पुलिस टीम को काफी देर तक जंगलों में भी घुमाया, जिससे पुलिस का समय काफी समय बर्बाद हुआ।
पूरे मामले की डिटेल इनवेस्टिगेशन करने पर पुलिस टीम ने पाया कि सत्यवीर अपने साथियों के साथ शराब पार्टी में शामिल था। इस दौरान गाली-गलौज और कहासुनी के बाद उनके बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद सत्यवीर ने अपने साथियों को सबक सिखाने की धमकी दी और फिर पुलिस को झूठी लूट की सूचना देकर गुमराह किया।
हिस्ट्रीशीटर समते तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने झूठी सूचना देने के आरोप में सत्यवीर (35) निवासी मिर्जवास को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही शराब पार्टी में शामिल हिस्ट्रीशीटर राकेश (37) और विवेक (40) निवासी मिर्जवास को भी गिरफ्तार किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2269070


