[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आवारा कुत्तों ने 2 महीने में मार डाली 200 बकरियां:मुआवजे की मांग; पशुपालक और ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आवारा कुत्तों ने 2 महीने में मार डाली 200 बकरियां:मुआवजे की मांग; पशुपालक और ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे

आवारा कुत्तों ने 2 महीने में मार डाली 200 बकरियां:मुआवजे की मांग; पशुपालक और ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे

झुंझुनूं : झुंझुनूं के बाकरा गांव में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। दो महीने के भीतर इन हिंसक कुत्तों के झुंड ने लगभग 200 बकरियों को मौत के घाट उतार दिया है। मवेशियों के लगातार शिकार और इंसानों पर मंडरा रहे खतरे से त्रस्त होकर सोमवार को बाकरा गांव के पीड़ित पशुपालक और ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने और पीड़ित परिवारों को हुए आर्थिक नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।

जानवरों के मरने के बाद की तस्वीर
जानवरों के मरने के बाद की तस्वीर

​200 से ज्यादा बकरियों की मौत

आवारा कुत्तों के झुंड ने करीब 200 बकरियों को अपना शिकार बनाया है। गांव के अधिकांश पशुपालक गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं। बकरियां ही उनकी आय का मुख्य जरिया थीं, जिनके मरने से उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

​बच्चों और राहगीरों को खतरा

​कुत्तों का आतंक केवल मवेशियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अब यह इंसानी जिंदगी के लिए भी बड़ा खतरा बन गया है। आवारा कुत्ते गांव की गलियों में आने-जाने वाले राहगीरों और आम नागरिकों पर अचानक हमला कर रहे हैं। छोटे-छोटे मासूम बच्चों पर कुत्तों के लगातार हमलों के कारण पूरे गांव में डर और दहशत का माहौल है। माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल या घर से बाहर भेजने में डरे हुए हैं।

​ग्रामीणों की प्रमुख मांगें

कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाए। ​जिन गपशुपालकों की बकरियां मारी गई हैं, उन्हें मुआवजा मिले।

ये रहे मौजूद

​जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने वाले शिष्टमंडल में जगदीश, हरि सिंह मील, सुरेंद्र कुमावत, नेतराम, राजेश, चम्पाल सिंह, देवकरण, मनोज, राकेश, कृष्ण, पूनाराम, राजेंद्र, महिपाल सिंह, कैलाश कुमार, धारा सिंह और वीरेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

Related Articles