[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर जानलेवा हमला:दो कैंपर में सवार होकर आए बदमाशों ने घेरा, गाड़ी को टक्कर मारी, केस दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर जानलेवा हमला:दो कैंपर में सवार होकर आए बदमाशों ने घेरा, गाड़ी को टक्कर मारी, केस दर्ज

सीकर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर जानलेवा हमला:दो कैंपर में सवार होकर आए बदमाशों ने घेरा, गाड़ी को टक्कर मारी, केस दर्ज

सीकर : सीकर में दो कैंपर और एक स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशों ने स्कॉर्पियो सवार युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने लूट और जान से मारने की नीयत से युवक की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कॉर्पियो पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई।

सीकर शहर के नजदीकी पालवास निवासी गंगा सिंह पुत्र अर्जुन सिंह ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 2 कैंपर और 1 अन्य स्कॉर्पियो में आए हमलवारों ने उसकी गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया, फिर जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया, जिससे उसे अंदरूनी चोटें आईं और उसकी स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई।

स्कॉर्पियो को लगातार टक्कर मारते रहे बदमाश

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित गंगा सिंह शनिवार शाम करीब 4 बजे पिपराली से अपनी स्कॉर्पियो लेकर अपने गांव पालवास लौट रहा था। इसी दौरान पालवास रोड पर जीणमाता होटल के पास पहुंचते ही कैंपर वाहन ने उसकी गाड़ी के आगे और दूसरी कैंपर गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी।

आरोप है कि दोनों वाहन लगातार उसकी स्कॉर्पियो को टक्कर मारते रहे। पीड़ित का आरोप है कि मौके पर मौजूद जीणमाता होटल के राजपाल और भवानी सिंह ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने राजपाल पर भी वाहन चढ़ाने की कोशिश की, जिससे उसके पैर में चोट आई।

पीड़ित ने रिपोर्ट में ईश्वर सिंह, लोकेन्द्र सिंह, दीवान सिंह, अरविंद सिंह, सुनील सिंह सहित 2-3 अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। इसके आरोप है कि ये लोग एक अन्य स्कॉर्पियो में भी सवार थे।

मौका पाकर गाड़ी से उतरकर बचाई जान

पीड़ित गंगा सिंह ने बताया कि मौका पाकर वह वाहन से उतरकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। इस दौरान आरोपियों ने उसकी स्कॉर्पियो में रखा बैग, 2 हजार रुपए नकद और कपड़े भी ले लिए और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी। वहीं, सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपों की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin