[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में घर का ताला तोड़कर जेवरात-डॉक्यूमेंट चुराए:महिला ने पति-जेठ पर लगाया आरोप, किराए के मकान में रहती थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में घर का ताला तोड़कर जेवरात-डॉक्यूमेंट चुराए:महिला ने पति-जेठ पर लगाया आरोप, किराए के मकान में रहती थी

सादुलपुर में घर का ताला तोड़कर जेवरात-डॉक्यूमेंट चुराए:महिला ने पति-जेठ पर लगाया आरोप, किराए के मकान में रहती थी

सादुलपुर : सादुलपुर के सिधमुख मोड़ स्थित जाट नगर में रविवार रात एक मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित महिला ने अपने पति और जेठ पर नगदी, सोने-चांदी के आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी करने का आरोप लगाया है।

ताला तोड़कर संदूक और अलमारी से सामान बाहर निकाला

पुलिस ने बताया- कोरम और उनकी बहन बबीता पिछले लगभग दो माह से जाट नगर में किराए के मकान में रह रही थीं। रविवार रात अज्ञात समय पर मकान का ताला तोड़कर संदूक और अलमारी में रखे सामान को खंगाला गया।

जेवरात और दस्तावेज ले जाने का आरोप

पीड़िताओं ने बताया-चोर सोने की बालाजी की मूर्ति, सोने की नाक की तिली, चांदी का हाथ का कड़ा, एक जोड़ी पायजेब, चार जोड़ी बिछिया, चार अंगूठियां, चांदी का मंगलसूत्र, बच्ची की पायजेब सहित अन्य जेवर चुरा ले गए। इसके अतिरिक्त, जमीन संबंधी दस्तावेज, 10वीं की अंकतालिका और अन्य जरूरी कागजात भी गायब हैं।

कोरम ने आरोप लगाया कि चोरी की घटना के बाद उनके पति ने उनके पीहर में मां मंजू को फोन कर स्वयं चोरी करने की बात स्वीकार की। पीड़िता का यह भी कहना है कि घटना के बाद से उनके पति और जेठ घर से फरार हैं। पीड़ित महिलाओं ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।

Related Articles