[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुकुंदगढ़ थाने में सीएलजी की बैठक:सीसीटीवी और रात्रि गश्त बढ़ाकर सुरक्षा होगी मजबूत, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

मुकुंदगढ़ थाने में सीएलजी की बैठक:सीसीटीवी और रात्रि गश्त बढ़ाकर सुरक्षा होगी मजबूत, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील

मुकुंदगढ़ थाने में सीएलजी की बैठक:सीसीटीवी और रात्रि गश्त बढ़ाकर सुरक्षा होगी मजबूत, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील

मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ शहर स्थित पुलिस थाना परिसर में रविवार को सीएलजी सदस्यों और ग्राम रक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाधिकारी सीआई गोपाल सिंह थालोर ने की।

बैठक में कस्बे की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। थानाधिकारी ने बताया कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चयनित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और रात्रि गश्त को बढ़ाया जाएगा।

थानाधिकारी ने सीएलजी सदस्यों और ग्राम रक्षकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस थाने को दें। उन्होंने जोर दिया कि आमजन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

इस अवसर पर कपिल शर्मा, शंकर लाल शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सतपाल सिंह शेखावत, ओम प्रकाश जांगिड़, पुजारी सुभाष शर्मा, रामकुमार सिंह, सुभाष भूत, इंद्राज सिंह मिल, मुकेश पारीक, गोविंद शर्मा, महेश पसोरिया, राजाराम सुरोलिया, आदित्य नारायण सुरोलिया, मनीष शर्मा, राजकुमार सुरोलिया, सुरेंद्र पोरवाल, रामनाथ बांगड़वा और प्रदीप मुहाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles