उपराष्ट्रपति से सम्मानित हुए विधायक श्रवण कुमार:चिड़ावा पहुंचने पर किया सम्मान, शीशराम हलवाई ने कहा-विधायक ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी
उपराष्ट्रपति से सम्मानित हुए विधायक श्रवण कुमार:चिड़ावा पहुंचने पर किया सम्मान, शीशराम हलवाई ने कहा-विधायक ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी
चिड़ावा : विधायक श्रवण कुमार को उपराष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद चिड़ावा पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। शहर के सूरजगढ़ तिराहा पर समाजसेवी शीशराम हलवाई और पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा के नेतृत्व में एक अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ।
समारोह में विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि उनका मुख्य ध्येय हमेशा जनता की सेवा करना रहा है। उन्होंने बताया कि यह सम्मान उनका नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता का है और वे इसे जनता को ही समर्पित करते हैं।
शीशराम हलवाई ने विधायक श्रवण कुमार की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पिलानी और सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए हमेशा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि इसी का परिणाम है कि उन्हें विधानसभा के वरिष्ठ विधायक के रूप में उनके अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर शिक्षाविद राम सिंह नेहरा, जगपाल सिंह यादव, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार सैनी और पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद काजला सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में अंकित फोगाट, लोकेश डूडी, प्रकाश, कुलोठ सरपंच रणवीर, राजेश काजला, ताराचंद लाम्बा, हनुमान प्रसाद, लक्ष्मी नारायण, नाथूराम मेघवाल, दलबीर समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2269737


