ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर मंगवाया ट्रांसफार्मर:बानियों की ढाणी में दो दिन से बिजली गुल, ट्रांसफार्मर बदलने के लिए ग्रामीणों ने खुद उठाया खर्च
ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर मंगवाया ट्रांसफार्मर:बानियों की ढाणी में दो दिन से बिजली गुल, ट्रांसफार्मर बदलने के लिए ग्रामीणों ने खुद उठाया खर्च
रानोली : रानोली के बानियों की ढाणी में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को पेयजल, घरेलू कार्य और दैनिक जीवन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर निजी वाहन से ट्रांसफार्मर मंगवाया और उसे स्थापित करने के लिए लॉरिंग मशीन भी किराए पर ली। इस मामले में बिजली विभाग पर निजी व्यक्तियों से काम कराने के आरोप लगे हैं, जिस पर अतिरिक्त एईएन ने जांच का आश्वासन दिया है।
पिछले दो दिनों से बिजली गुल
यह घटना रानोली एईएन कार्यालय के अंतर्गत 33/11 केवी जीएसएस टोडी माधोपुरा के गौरिया फीडर से जुड़े बानियों की ढाणी की है। क्षेत्र का सिंगल फेज ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिसके कारण पिछले दो दिनों से बिजली गुल है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना संबंधित लाइनमैन को देने पर उन्हें स्वयं अपने स्तर पर ट्रांसफार्मर लाने को कहा गया।
लॉरिंग मशीन भी किराये पर बुलाई
इसके बाद ग्रामीणों ने घर-घर से 200-200 रुपये एकत्र कर निजी वाहन से ट्रांसफार्मर मंगवाया और उसे लगाने के लिए लॉरिंग मशीन भी किराये पर बुलाई। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान आवश्यक शटडाउन लेने के लिए लाइनमैन से लगातार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन काफी देर तक फोन नहीं उठाया गया और लगभग एक घंटे तक लाइन बंद नहीं की गई।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली विभाग का कार्य निजी व्यक्तियों से कराया जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में अतिरिक्त एईएन विकास सैनी ने बताया कि गौरिया फीडर पर लाइनमैन अमित की ड्यूटी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि निजी व्यक्ति से कार्य कराए जाने की बात सही पाई जाती है, तो इसकी जानकारी लेकर संबंधित लाइनमैन से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2264666


