सीवरेज के गड्ढों में धंसे ट्रैक्टर-ट्रक के पहिए:क्रेन बुलाकर निकाले गए बाहर, लोगों ने ठेकेदार पर लगाए आरोप
सीवरेज के गड्ढों में धंसे ट्रैक्टर-ट्रक के पहिए:क्रेन बुलाकर निकाले गए बाहर, लोगों ने ठेकेदार पर लगाए आरोप
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर शहर की स्टेशन रोड पर सीवरेज कार्य में ठेकेदार की लापरवाही के चलते दो वाहन गड्ढों में धंस गए। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात भी प्रभावित हुआ। दोनों वाहनों को गड्ढों से बाहर निकालने के लिए करीब एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। बाद में, क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका, जिसके उपरांत यातायात सामान्य हो पाया।

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि सीवरेज ठेकेदार सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। सड़क की खुदाई के बाद कई स्थानों पर उचित भराव नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण सड़कें लगातार धंस रही हैं। इसके अतिरिक्त, न तो चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं।
लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग द्वारा प्रभावी मॉनिटरिंग न होने के कारण ठेकेदारों की लापरवाही लगातार उजागर हो रही है। स्टेशन रोड सहित शहर के कई अन्य हिस्सों में भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सीवरेज कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2264673


