सादुलपुर में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत:खेत की देखभाल के लिए गया था, दोस्तों को छोड़कर वापस लौटते समय हादसा
सादुलपुर में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत:खेत की देखभाल के लिए गया था, दोस्तों को छोड़कर वापस लौटते समय हादसा
सादुलपुर : सादुलपुर के ढढाल रोड पर शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइर की टक्कर से यह हादसा हो गया।
खेत की देखभाल के लिए गया था
पुलिस ने बताया- थाना क्षेत्र के मोहल्ला धाणकान, वार्ड 36 निवासी प्रदीप कुमार पुत्र मदन लाल ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि उनका ममेरा भाई प्रदीप कुमार उर्फ बिट्टू (35) शुक्रवार रात अपने दोस्तों के साथ खेत की देखभाल के लिए गया था।
खेत का काम पूरा होने के बाद, प्रदीप कुमार उर्फ बिट्टू अपने दोस्त अंकित पुत्र विजेंद्र बागड़ी और विक्की पुत्र दशरथ ठाकुर को उनकी बाइक से घर छोड़कर अन्य साथियों को लेने के लिए वापस निकला था।
रात करीब एक बजे, जब वह ढढाल रोड स्थित गोशाला के आगे पानी की प्याऊ के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक के चालक ने कथित तौर पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
मौके पर तोड़ा दम
टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रदीप कुमार उर्फ बिट्टू सड़क पर गिर गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसकी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। दर्ज मामले में आरोप लगाया गया है कि दूसरी बाइक के चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ, जिससे प्रदीप कुमार उर्फ बिट्टू की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2264667


