[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस के वार्ड 32 में छह महीने से पेयजल संकट:विभाग के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, एईएन बोले- जल्द करवाएंगे समाधान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस के वार्ड 32 में छह महीने से पेयजल संकट:विभाग के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, एईएन बोले- जल्द करवाएंगे समाधान

रींगस के वार्ड 32 में छह महीने से पेयजल संकट:विभाग के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, एईएन बोले- जल्द करवाएंगे समाधान

रींगस : रींगस नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 में पिछले छह माह से पेयजल संकट बना हुआ है। इस समस्या से परेशान वार्ड की महिलाओं और निवासियों ने शुक्रवार को जलदाय विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और अपनी नाराजगी व्यक्त की।

वार्ड की कई कॉलोनियों और मोहल्लों में पानी की आपूर्ति अनियमित है। निवासियों के अनुसार, दो दिन तक पानी की आपूर्ति सामान्य रहती है, लेकिन उसके बाद ये बंद हो जाती है। महिलाओं ने बताया कि एक कॉलोनी में दो घंटे पानी आता है, जबकि उनके मोहल्ले में बिल्कुल भी पानी नहीं मिलता।

वार्डवासियों ने बताया कि उन्होंने जलदाय विभाग से लगातार शिकायतें की हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। सर्दी के मौसम में भी विभाग इस समस्या का हल नहीं कर पाया था और अब गर्मी बढ़ने के साथ स्थिति और भी बिगड़ गई है।

पेयजल संकट के कारण वार्ड के निवासियों को निजी खर्च पर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद जलदाय विभाग द्वारा समाधान के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।

जलदाय विभाग के सहायक अभियंता श्याम सुंदर सैन ने बताया कि पेयजल सप्लाई पाइप लाइन की जांच करवाकर जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। इस दौरान माया कुमावत, माया जाखड़, सुप्यार देवी और नानू कुमावत सहित कई मोहल्लेवासी मौजूद थे।

Related Articles