[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग:बोलीं- 26 हजार रुपए मानदेय और पेंशन भी मिलें; सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग:बोलीं- 26 हजार रुपए मानदेय और पेंशन भी मिलें; सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग:बोलीं- 26 हजार रुपए मानदेय और पेंशन भी मिलें; सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर क्षेत्र के मूंडरू सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मासिक मानदेय ₹26 हजार करने, नियमित कर्मचारी का दर्जा देने, पेंशन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। उनका कहना है कि वर्षों से वे महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और टीकाकरण जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रही हैं। इसके अलावा गृह सर्वेक्षण, जनगणना, चुनाव और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी उनकी सक्रिय भूमिका रहती है।

सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की प्रमुख मांग

ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम ₹26 हजार मासिक मानदेय निर्धारित करने और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की मांग की गई है। साथ ही उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा देकर नियमित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नियमितीकरण होने तक उन्हें महंगाई भत्ता दिया जाए और सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन एवं ग्रेच्युटी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं।

अनुकंपा नियुक्ति और अतिरिक्त भत्तों की भी उठाई मांग

ज्ञापन में कार्य के दौरान मृत्यु या दुर्घटना की स्थिति में अनुकंपा नियुक्ति और उचित मुआवजे की व्यवस्था करने की मांग भी की गई है। इसके अलावा विभागीय कार्यों के लिए मोबाइल, इंटरनेट और अन्य आवश्यक खर्चों के मद में अतिरिक्त भत्ता देने की मांग भी सरकार के समक्ष रखी गई।

महंगाई में मौजूदा मानदेय को बताया अपर्याप्त

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वर्तमान महंगाई के दौर में मौजूदा मानदेय से परिवार का भरण-पोषण करना बेहद कठिन हो गया है। उनका कहना है कि लंबे समय से महत्वपूर्ण सरकारी जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद उन्हें उनकी सेवाओं के अनुरूप मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और सहायिकाएं रहीं मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान कविता सिर्वा, संतोष यादव, हेमलता देवी, सुमन शर्मा, भारती देवी, निर्मला सैनी, मंजू देवी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं।

Related Articles