[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ के पुराने बस स्टैंड पर ठहराव की मांग:स्टूडेंट्स हो रहे परेशान, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ के पुराने बस स्टैंड पर ठहराव की मांग:स्टूडेंट्स हो रहे परेशान, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

लक्ष्मणगढ़ के पुराने बस स्टैंड पर ठहराव की मांग:स्टूडेंट्स हो रहे परेशान, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे के पुराने बस स्टैंड पर सीकर-फतेहपुर रूट की लोकल रोडवेज बसों का आना गुरुवार से बंद हो गया है। बसें अब सीधे बाईपास से गुजर रही हैं, जिससे यात्रियों और स्टूडेंट्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को कस्बे में आने के लिए लगभग एक किलोमीटर पैदल चलना या टेंपो का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है।

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को कॉलेज, लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाजपा नेता रतनलाल गोदारा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य बस स्टैंड को जाम से मुक्त कराने, नियमित ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात करने और लोकल रोडवेज बसों का संचालन दोबारा पुराने बस स्टैंड से शुरू कराने की मांग की गई।

अतिरिक्त लोकल बस सेवा शुरु करने की मांग

युवाओं ने बताया-अलखपुरा गोदारान, छिंछास, हरसावा बड़ा सहित आसपास के कई गांवों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, कर्मचारी, व्यापारी और ग्रामीण लक्ष्मणगढ़ आते हैं। वर्तमान में पुराने बस स्टैंड से शाम करीब 4:30 बजे आखिरी लोकल रोडवेज बस रवाना होती है। इसके बाद केवल बाईपास से एक्सप्रेस बसें गुजरती हैं, जिनका गांवों में ठहराव नहीं होता। इससे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर जल्दी लौटना पड़ता है। उन्होंने शाम 6 बजे एक अतिरिक्त लोकल बस शुरू करने की भी मांग की।

भाजपा नेता रतनलाल गोदारा ने कहा कि बसों के बाजार में नहीं आने से छात्रों को पैदल या टेंपो से आना पड़ रहा है, जिससे समय और पैसे की बर्बादी के साथ सुरक्षा संबंधी चिंता भी बढ़ गई है। उन्होंने यह भी बताया कि इस स्थिति के कारण कई अभिभावक छात्राओं को पढ़ाई के लिए भेजने में हिचकिचाने लगे हैं।

एसडीएम ने दिया आश्वासन

उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा ने युवाओं की समस्या को गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान अंकित गोदारा ने पुराने बस स्टैंड पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग को जाम की मुख्य वजह बताते हुए व्यवस्था सुधारने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान अंकित गोदारा, रवींद्र, दिनेश, संदीप, पवन, अमन, दीपक, सुनील, मनीष, सुभाष, निखिल, नवीन, मनीष राजपूत सहित कई युवा मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker