[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देशी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार:हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में फरार था, इंदिरा कॉलोनी डोकन से पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पाटनराजस्थानराज्यसीकर

देशी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार:हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में फरार था, इंदिरा कॉलोनी डोकन से पकड़ा

देशी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार:हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में फरार था, इंदिरा कॉलोनी डोकन से पकड़ा

पाटन : पाटन पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को इंदिरा कॉलोनी डोकन के पास से पकड़ा गया।

पाटन थानाधिकारी रमेश मीणा ने बताया- गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक देशी पिस्टल के साथ इंदिरा कॉलोनी डोकन के पास घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख युवक जंगल क्षेत्र में भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया और उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल बरामद की। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पवन कुमार आर्य उर्फ अटैक निवासी खड़ब, कोटपूतली बहरोड के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

आरोपी पवन कुमार दौलतपुरा पुलिस थाने में हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहा था। इस मामले में उसके साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन पवन फरारी काटने के लिए पाटन थाना क्षेत्र में आकर रह रहा था। आरोपी के खिलाफ प्रागपुरा और कोटपूतली थानों में भी दो-दो मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker