[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नानूराम गहनोलिया महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र चूरू का किया अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नानूराम गहनोलिया महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र चूरू का किया अभिनंदन

नानूराम गहनोलिया महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र चूरू का किया अभिनंदन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, चूरू के महाप्रबंधक के रूप में नानूराम गहनोलिया के पदभार ग्रहण करने पर स्टे रिलेक्स्ड फिजियोथेरेपी हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. पुष्पा खारड़िया ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

डॉ. पुष्पा खारड़िया ने कहा कि नानूराम गहनोलिया के नेतृत्व में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने उनके अनुभव, कुशल नेतृत्व और कार्यशैली की सराहना करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर डॉ. अख्तर खान एवं अब्दुल्ला खोकर ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर महाप्रबंधक नानूराम गहनोलिया का स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles