बिसाऊ में क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल, अलशबाब बनी चैंपियन
बिसाऊ में क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल, अलशबाब बनी चैंपियन
बिसाऊ : कस्बे में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में अलशबाब क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंजुमन क्रिकेट टीम को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। रोमांच से भरपूर मुकाबले का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मैदान में पहुंचे।
विजेता टीम अलशबाब को 3151 रुपये नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता अंजुमन टीम के खिलाड़ियों के खेल की भी सराहना की गई। मुकाबला शुक्रवार शाम खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया।
पुरस्कार वितरण समारोह में धर्मेंद्र तालनिया, अब्दुल खालिद कुरैशी और हारून खत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का सफल संचालन एवं आयोजन नाज़िल, शाद और जाविद ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2262338

