[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में सफाई व्यवस्था चरमराई, अवैध निर्माणों पर आंख मूंदे बैठा नगर परिषद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में सफाई व्यवस्था चरमराई, अवैध निर्माणों पर आंख मूंदे बैठा नगर परिषद

टेंडर के नाम पर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा प्रशासन, शहर के कई इलाकों में बिना अनुमति के चल रही अवैध प्लाटिंग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर की सफाई व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह से चरमरा गई है। लगभग सभी वार्डों में कचरे के ढेर लगे हैं, नालियां जाम पड़ी हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद झुंझुनूं टेंडर प्रक्रिया का हवाला देकर अपनी मूल जिम्मेदारियों से दूरी बनाता नजर आ रहा है। सफाई के साथ-साथ शहर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग का खेल भी धड़ल्ले से जारी है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार शहर के प्रमुख क्षेत्रों –
बगड़ रोड, रोड नंबर 3, तीन नंबर मंडावा मोड़, चूरू बाईपास,मंड्रेला रोड गुढ़ा रोड और मोदी रोड सहित कई इलाकों में बिना किसी स्वीकृति और नक्शा पास कराए अवैध निर्माण कार्य और अवैध कॉलोनी काटने का काम जोरों पर चल रहा है।

नियमों को ताक पर रखकर हो रहे इन निर्माणों से न केवल शहर की सुंदरता खराब हो रही है, बल्कि भविष्य में आमजन को पानी, बिजली, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रहना पड़ सकता है।

शहरवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले पर जल्द से जल्द संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और अवैध निर्माणों पर तुरंत रोक लगाई जाए।

नए आयुक्त से उम्मीदें:
बताया जा रहा है कि झुंझुनूं नगर परिषद में हाल ही में नए आयुक्त की नियुक्ति हुई है। ऐसे में शहरवासियों को उम्मीद है कि नए आयुक्त के आने से शहर के हालातों में सुधार होगा और वर्षों से लंबित सफाई व अवैध निर्माण की समस्याओं का समाधान होगा।

Related Articles