झुंझुनूं में हरियाली अभियान, अग्रवाल समाज समिति बांटेगी 2600 कलमी पौधे
झुंझुनूं में हरियाली अभियान, अग्रवाल समाज समिति बांटेगी 2600 कलमी पौधे
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अग्रवाल समाज समिति झुंझुनूं की ओर से 22 जुलाई को अग्रसेन भवन में 2600 कलमी पौधों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग के सानिध्य में सुबह 10 बजे होगा।
समिति अध्यक्ष गणेश हलवाई ने बताया कि अभियान के तहत नींबू, अमरूद, बेलपत्र, मौसमी, देसी गुलाब, तुलसी, मीठा नीम, जामुन, पपीता, शमी, चीकू और आंवला सहित फलदार एवं औषधीय पौधे वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम भामाशाह ओम प्रकाश केजरीवाल एवं नवीन केजरीवाल के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
अधिक से अधिक लोगों को पौधे उपलब्ध कराने के लिए एक व्यक्ति को अधिकतम चार पौधे दिए जाएंगे। इसके लिए कूपन व्यवस्था की गई है, जो 20 जुलाई से समिति के नामित सदस्यों के माध्यम से उपलब्ध होंगे। समिति ने अधिक से अधिक लोगों से अभियान में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2262250


