सांसद राहुल कस्वां से वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल
सांसद राहुल कस्वां से वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
राजगढ़ : चूरू जिला क्षेत्र के सांसद राहुल कस्वां के निवास सादुलपुर में आज कांग्रेस जनों ने मुलाकात की और स्वास्थ्य के बारे में जानकारीली एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की क्योंकि आप अस्वस्थ होने के कारण आपका दिल्ली में इलाज चल रहा था आज आप अपने निवास स्थान राजगढ़ पहुंचे आपसे मिलने के लिए चूरू क्षेत्र के कांग्रेस जनों ने आपसे मिल कर सेहतमंद व कामयाबी की दुआएं दी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रियाजत खान, मुस्ताक खान पीथीसर, सिराज खान जोइया अध्यक्ष राजवंशी महासभा, हाजी अब्बास अगवान, युवा नेता पंकज गुर्जर आदि ।
जिले भर से मिलने आने वालों का तांता लगा हुआ है। सुजानगढ़, सरदारशहर, तारानगर, रतनगढ़ के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने शुभकामना प्रेषित की रियाद खाने कहा कि हम हमारे क्षेत्र के सांसद महोदय का हाल-चाल जानने उनके निवास स्थान पर गए। हमने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बीमारी के बावजूद उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की। उनका जनता के प्रति यह समर्पण देखकर हमारा उनके प्रति सम्मान और बढ़ गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2262232


