[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, नियमितीकरण की मांग:छह माह से मानदेय अटका, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, नियमितीकरण की मांग:छह माह से मानदेय अटका, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, नियमितीकरण की मांग:छह माह से मानदेय अटका, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पंचायत समिति के सामने हुए इस प्रदर्शन के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने बताया कि पिछले छह महीनों से उनका मानदेय रुका हुआ है, जिससे उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसके अतिरिक्त, पोषाहार ट्रैकर, सामुदायिक भवन का किराया और बिजली के बिलों का भुगतान भी समय पर नहीं मिल रहा है।

कार्यकर्ताओं ने मांग की कि मानदेय दो अलग-अलग किस्तों में आने के बजाय एकमुश्त दिया जाए और इसे बढ़ाकर 26 हजार रुपए किया जाए। उन्होंने मानदेय में वृद्धि के साथ-साथ अपनी सेवाओं को स्थायी करने की भी मांग की।

उन्होंने विभाग पर आरोप लगाया कि उन पर अन्य विभागों के कार्यों का अतिरिक्त बोझ डाला जाता है। काम न करने पर मानदेय काटने या नोटिस देने की धमकियां दी जाती हैं, जिसे उन्होंने अनुचित बताया।

ऑनलाइन कार्यों के लिए मिलने वाले 166 रुपए के डेटा प्लान को अपर्याप्त बताते हुए उन्होंने कहा कि पांच हजार से अधिक लाभार्थियों का सर्वे करने में फोन हैंग हो जाते हैं। इसलिए बेहतर इंटरनेट और मोबाइल सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए।

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगें पूरी नहीं कीं, तो वे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के कार्यों का बहिष्कार करेंगी। उन्होंने कहा कि वे आंगनबाड़ी केंद्रों पर तालाबंदी करने के लिए मजबूर होंगी।

Related Articles