रोडवेज बस कंडक्टर से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार:कर्मचारियों ने टाला चक्का जाम, हजारों यात्रियों को मिली राहत
रोडवेज बस कंडक्टर से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार:कर्मचारियों ने टाला चक्का जाम, हजारों यात्रियों को मिली राहत
चूरू : चूरू पुलिस ने रोडवेज बस कंडक्टर सुरेंद्र पूनिया के साथ मारपीट के मुख्य आरोपी उम्मेद खां को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद रोडवेज कर्मचारी संगठनों ने शुक्रवार को प्रस्तावित अपना चक्का जाम आंदोलन और धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया।
आंदोलन टलने की घोषणा के साथ ही चूरू डिपो की सभी 42 बसों का संचालन सामान्य रूप से शुरू हो गया है। इससे पहले 17 जुलाई से चक्का जाम की चेतावनी दी गई थी, जिससे 10 से अधिक रूटों के प्रभावित होने और 15 हजार से अधिक यात्रियों के परेशान होने की आशंका थी।
बस सेवाएं सामान्य होने से प्रतिदिन सफर करने वाले हजारों यात्रियों ने राहत की सांस ली है। कर्मचारी संगठनों ने मामले में निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई जारी रखने की मांग दोहराई है। गौरतलब है कि गुरुवार को कर्मचारियों ने भूख हड़ताल कर धरना दिया था और शुक्रवार को चक्का जाम की चेतावनी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2262198

