सीकर में फरार आरोपियों की तलाश के लिए रेड:सुबह 4 बजे पुलिस की 200 टीम अलग-अलग इलाकों में पहुंची; हॉस्टल्स को भी खंगाला
सीकर में फरार आरोपियों की तलाश के लिए रेड:सुबह 4 बजे पुलिस की 200 टीम अलग-अलग इलाकों में पहुंची; हॉस्टल्स को भी खंगाला
सीकर : सीकर पुलिस एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत स्थाई वारंटी सहित अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है। शहर में संचालित कई हॉस्टल और पीजी की भी तलाशी ली जा रही है। आज सुबह 4 बजे से पुलिस अलग-अलग इलाकों में पहुंची और दबिश दी।
एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि जिले के अलग-अलग थाना इलाकों में कुल 200 टीमों का गठन किया गया है, जो फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है।
कई हॉस्टल्स की भी तलाशी ली जा रही है, जहां ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया पर बदमाशों को फॉलो करने वाले संदिग्ध लोगों को भी हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
बस डिपो और रेलवे स्टेशन एरिया में स्लम एरिया में घूमने वाले संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। देर शाम तक इस अभियान का खुलासा किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2262073


