[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में प्रोफेसरों के तबादलों पर NSUI का प्रदर्शन:एसएनकेपी कॉलेज गेट बंद कर नारेबाजी, छात्रसंघ चुनाव बहाली की भी मांग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में प्रोफेसरों के तबादलों पर NSUI का प्रदर्शन:एसएनकेपी कॉलेज गेट बंद कर नारेबाजी, छात्रसंघ चुनाव बहाली की भी मांग

नीमकाथाना में प्रोफेसरों के तबादलों पर NSUI का प्रदर्शन:एसएनकेपी कॉलेज गेट बंद कर नारेबाजी, छात्रसंघ चुनाव बहाली की भी मांग

नीमकाथाना : नीमकाथाना के एसएनकेपी कॉलेज में प्रोफेसरों के तबादलों के विरोध में शुक्रवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज का मुख्य गेट बंद कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और व्याख्याताओं के तबादले रद्द करने की मांग की।

ट्रांसफर निरस्त करने की मांग की

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा- कॉलेज से एक साथ कई व्याख्याताओं के तबादले होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होगी। उन्होंने सरकार से छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए इन तबादलों को तत्काल निरस्त करने की मांग की।

अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।
अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।

पांच दिनों का दिया अल्टीमेटम

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एनएसयूआई प्रभारी विजयपाल कुड़ी ने चेतावनी दी कि यदि पांच में तबादले निरस्त नहीं किए गए तो एनएसयूआई आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के हितों की अनदेखी कर रही है। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की भी मांग उठाई। उनका कहना था कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इन्हें जल्द शुरू किया जाना चाहिए।

प्रदर्शन के बाद एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार के नाम तहसीलदार देवीलाल चौधरी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव, विजयपाल कुड़ी, बलवीर खैरवा, विकास कुमावत, राकेश बढ़ाना सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles