[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दरसा जामिया इनामुल उलूम में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

दरसा जामिया इनामुल उलूम में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

दरसा जामिया इनामुल उलूम में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : इंसानियत एकता सेवा समिति के सात दिवसीय ‘हरियाली है तो खुशहाली है’ पौधरोपण अभियान के तहत सोमवार को मदरसा जामिया इनामुल उलूम परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

समिति के संस्थापक एवं अभियान संयोजक करामत खान ने बताया कि अभियान के तहत परिसर में 15 नीम, 4 सिरस और 2 जामुन के पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान और पर्यावरण प्रदूषण की चुनौती से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण आवश्यक है। साथ ही पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में मौलवी इस्माईल अमीनी ने उपस्थित लोगों को पौधों के संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से बारिश के मौसम में कम-से-कम एक पौधा लगाने और उसकी जिम्मेदारी से देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मौलवी वजहुल कमर, कारी मोहम्मद शोएब, माज अहमद खान, रेहान खान, साद खान, समीर खान, मोहम्मद अनस, मोहम्मद आसिफ, अब्दुल वासिद और अली मुरतजा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में समिति के व्यवस्थापक इंजीनियर जाफर खान ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles