प्रदेश प्रवक्ता बनने पर अख्तर खान का भव्य स्वागत, रतननगर चौराहे पर उमड़ा जनसैलाब
नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता अख्तर खान द्वारा पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ चूरू विद्यायक हरलाल सहारण का जताया आभार!
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता अख्तर खान के चूरू आगमन पर रविवार को रतननगर चौराहे पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं, साफा पहनाकर तथा आतिशबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और चूरू विधायक हरलाल सहारण की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रही।
‘अल्पसंख्यक समाज के लिए मील का पत्थर साबित होंगे’
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि अख्तर खान लंबे समय से समाज सेवा और अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनकी निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही भाजपा का लक्ष्य है और उन्हें विश्वास है कि अख्तर खान इस जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
संगठन को मिलेगी मजबूती : हरलाल सहारण
चूरू विधायक हरलाल सहारण ने अख्तर खान को साफा और माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर मिली यह जिम्मेदारी संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा समाज के सभी वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
जन-जन तक पहुंचाएंगे योजनाओं का लाभ : अख्तर खान
नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता अख्तर खान ने पार्टी नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता वासु देव चावला, पदम सिंह, भाजपा माहमंत्री चंद्रग्राम गुरी आरिफ खा ए बी एस मोटर्स,.असगर अली जोईया, रमजान खान जोईया, इरशाद भाटी, आदिल इंडियन ग्रुप चूरू, अरबाज़ खान, सोहेल, आदिल सब्ज़ी फरोस, आदिल दौलतखानी, आसिफ खान, अकरम खान, रमज़ान खान, नासिर खान, मोहमद हुसैन, समीर सिसोदिया ,मोनू खान आहद खान,सोहिल खान, वसीम सब्जिफरोस आदि सैकड़ो के संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2260311


