लीखवा के गुड़गांव वाली माता मंदिर में चोरी, दानपात्र उखाड़कर नगदी व चांदी के छत्र ले गए चोर
लीखवा के गुड़गांव वाली माता मंदिर में चोरी, दानपात्र उखाड़कर नगदी व चांदी के छत्र ले गए चोर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
पिलानी : पिलानी थाना क्षेत्र के गांव लीखवा स्थित सार्वजनिक गुड़गांव वाली माता मंदिर में 15 जुलाई की रात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर का दानपात्र उखाड़कर उसमें रखी करीब 20 हजार रुपये की नगदी तथा दो चांदी के छत्र चोरी कर फरार हो गए। घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार ग्रामीण प्रतिदिन की भांति माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे तो दानपात्र उखड़ा हुआ मिला। जांच करने पर दानपात्र में रखी नगदी और दो चांदी के छत्र गायब मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पीपली चौकी से हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह शर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लीखवा सरपंच सूबेदार बच्चन सिंह शेखावत ने बताया कि पिछले वर्ष भी गांव के तीन से चार मंदिरों में चोरी की घटनाएं हुई थीं, जिनमें चोर चांदी के छत्र और नगदी चोरी कर ले गए थे। उन्होंने कहा कि बार-बार धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मंदिरों में हो रही लगातार चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए तथा क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाकर ऐसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2260317


