[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

15 साल बाद वार्ड-4 में सीसी सड़क निर्माण शुरू, लोगों ने जताई खुशी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

15 साल बाद वार्ड-4 में सीसी सड़क निर्माण शुरू, लोगों ने जताई खुशी

15 साल बाद वार्ड-4 में सीसी सड़क निर्माण शुरू, लोगों ने जताई खुशी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : कस्बे के वार्ड नंबर 4 में करीब 15 वर्षों से लंबित सीसी सड़क निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया। मरकज मस्जिद के पास स्थित गली में इलियास बहलिम के घर से सादिक तंवर के घर तक नगरपालिका की ओर से सड़क निर्माण शुरू होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

युथ लीडर इस्माइल तंवर ने बताया कि लंबे समय से सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दौरान गली में जलभराव और कीचड़ की समस्या से मोहल्लेवासी खासे परेशान रहते थे। लगातार जनसमस्याओं को उठाने और प्रयासों के बाद अब नगरपालिका ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

सड़क निर्माण शुरू होने की खुशी में इस्माइल तंवर ने उपस्थित लोगों का मुंह मीठा कराया तथा नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सीताराम कुमावत और कनिष्ठ अभियंता सोमंत कुमार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा होगा, जिससे क्षेत्रवासियों को स्थायी राहत मिलेगी।

मोहल्लेवासियों ने भी सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि वर्षों से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी। अब सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा और बारिश के दिनों में जलभराव व कीचड़ की समस्या से भी निजात मिलेगी।

इस अवसर पर यूसुफ तंवर (सेक्रेटरी), अब्दुल रहीम कुरैशी, अमजद अली, अब्दुल रहीम तंवर, अब्दुल खालिक कुरैशी, जावेद, जमील, अब्दुल गफूर कुरैशी, कय्यूम तंवर, अब्दुल रहमान, जियाल हक़ सैयद, जाकिर न्यारिया, उमर कुरैशी सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे।

Related Articles