[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघानिया यूनिवर्सिटी में 10 दिवसीय ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग का समापन, प्रतिभागियों को मिले रोजगारोन्मुख कौशल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

सिंघानिया यूनिवर्सिटी में 10 दिवसीय ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग का समापन, प्रतिभागियों को मिले रोजगारोन्मुख कौशल

सिंघानिया यूनिवर्सिटी में 10 दिवसीय ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग का समापन, प्रतिभागियों को मिले रोजगारोन्मुख कौशल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अयूब खान 

पचेरी कलां : सिंघानिया यूनिवर्सिटी में राजस्थान स्किल एंड लाइवलीहुड्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (आरएसएलडीसी) की राजविक योजना एवं भाग्यश्री एचपी गैस सर्विसेज के सहयोग से आयोजित 10 दिवसीय ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (ओजेटी) कार्यक्रम का सोमवार को समापन हुआ। 3 से 14 जुलाई तक चले प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को रोजगारोन्मुख एवं तकनीकी विषयों पर विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण के दौरान कॉर्पोरेट लॉ, डिजिटल साक्षरता, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), साइबर सुरक्षा, वेब डेवलपमेंट, नेतृत्व कौशल, व्यक्तित्व विकास, उद्यमिता, शोध एवं नवाचार, बौद्धिक संपदा अधिकार, स्मार्ट सिटी, आईटी करियर, तनाव प्रबंधन, पर्यावरणीय स्थिरता, समय प्रबंधन, उद्योग की अपेक्षाएं तथा प्रायोगिक लैब सत्र जैसे विषयों पर जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय सदस्यों ने रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रशिक्षण दिया। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार (सेवानिवृत्त आईएएस) ने कौशल विकास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता पर प्रेरक विचार रखे। प्रो. पी. एस. जस्साल ने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और व्यावहारिक ज्ञान का महत्व बताया। वहीं, आईबीएम के प्रतिनिधि गगन सिंह ने आधुनिक तकनीक, डिजिटल परिवर्तन और आईटी क्षेत्र में करियर अवसरों पर विशेष सत्र लिया।

समापन समारोह में रजिस्ट्रार सुमित कुमार सिंह, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. पवन कुमार त्रिपाठी, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. संजय कुमार दुबे तथा जनसंपर्क अधिकारी एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मोनिका सैनी ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा भविष्य में भी ऐसे रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

Related Articles