[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लीलकी के सरकारी स्कूल में 400 पौधों का वृक्षारोपण:बच्चों ने संरक्षण का लिया संकल्प, नए पौधों के लिए भी ड्रिप सिंचाई व्यवस्था भी होगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

लीलकी के सरकारी स्कूल में 400 पौधों का वृक्षारोपण:बच्चों ने संरक्षण का लिया संकल्प, नए पौधों के लिए भी ड्रिप सिंचाई व्यवस्था भी होगी

लीलकी के सरकारी स्कूल में 400 पौधों का वृक्षारोपण:बच्चों ने संरक्षण का लिया संकल्प, नए पौधों के लिए भी ड्रिप सिंचाई व्यवस्था भी होगी

सादुलपुर : सादुलपुर क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लीलकी में 400 फलदार, छायादार और फूलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अभियान में विद्यार्थियों, विद्यालय स्टाफ और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

संस्था प्रधान नरेश बिशु ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना जितना जरूरी है, उनका संरक्षण करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

विद्यालय में पहले से विकसित है फलदार वाटिका

नरेश बिशु ने बताया कि विद्यालय परिसर में पहले भी स्टाफ के सहयोग से एक फलदार वाटिका विकसित की गई थी। इस वाटिका में 100 फलदार पौधे लगाए गए हैं, जिनकी बेहतर देखभाल के लिए ड्रिप सिंचाई प्रणाली स्थापित की गई है। इससे पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित सिंचाई में काफी सुविधा मिल रही है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त सीआई शिवचंद्र पचार और सेवानिवृत्त थानाधिकारी गोपालराम पचार ने नए लगाए गए पौधों के संरक्षण के लिए भी ड्रिप सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। उनके इस सहयोग की विद्यालय परिवार ने सराहना की।

विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

वृक्षारोपण अभियान में प्रीतम गोस्वामी, डूंगरराम, विकास खन्ना, जगदीश शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ के ईश्वरलाल, आनंद कुमार, अशोक कुमार, रतन कुमार, सुरेंद्र कुमार, याज्ञना शर्मा, सुनीता देवी, सुभाषचंद्र, हरिसिंह भाटी, मुस्तफा खान और राजरमन ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker