[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जनभागीदारी भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार:एएसपी शर्मा ने एसीबी स्थापना दिवस पर दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जनभागीदारी भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार:एएसपी शर्मा ने एसीबी स्थापना दिवस पर दिया संदेश

जनभागीदारी भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार:एएसपी शर्मा ने एसीबी स्थापना दिवस पर दिया संदेश

चूरू : चूरू में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार शाम अपना स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान एएसपी महावीर प्रसाद शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी लड़ाई केवल कानून के बल पर नहीं, बल्कि आमजन की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने को सामूहिक जिम्मेदारी बताया।

एएसपी शर्मा ने जोर देकर कहा कि भ्रष्टाचार समाज और राष्ट्र के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। इसे समाप्त करने के लिए आम नागरिकों को जागरूक होकर भ्रष्टाचार के मामलों की सूचना निर्भीक होकर एसीबी को देनी चाहिए।

उन्होंने आश्वस्त किया कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है और प्रत्येक शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। शर्मा ने स्पष्ट किया कि एसीबी का उद्देश्य केवल भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करना ही नहीं है, बल्कि समाज में भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों में ईमानदारी की भावना को मजबूत करना भी है।

विभाग लगातार ट्रैप कार्रवाई, सत्यापन और जन जागरूकता अभियानों के माध्यम से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का कार्य कर रहा है।एएसपी शर्मा ने कहा कि यदि हर नागरिक ईमानदारी और पारदर्शिता को अपने जीवन का हिस्सा बनाए, तो भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। स्थापना दिवस कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

इस मौके पर पूर्व एएसपी अयूब खान, एसआई गिरधारी सिंह, एसआई इषब अली, एएसआई मंगतूराम, हैड कांस्टेबल आबिद खान, राजपाल सिंह, कृष्ण सिंह व ओमप्रकाष, श्रवण कुमार, रिपेन्द्र सिंह, बसंत सिंह व राजकुमार सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles