आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, नियमितीकरण और बकाया भुगतान की मांग:मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, अधिकारों की अनदेखी का आरोप
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, नियमितीकरण और बकाया भुगतान की मांग:मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, अधिकारों की अनदेखी का आरोप
सरदारशहर : सरदारशहर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नियमितीकरण, बकाया भुगतान और मानदेय संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचीं और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे वर्षों से महिला एवं बाल विकास विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचा रही हैं। गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों के पोषण, टीकाकरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद उनकी लंबे समय से लंबित मांगों की अनदेखी की जा रही है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने मांगे बताई
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजू गुसाई ने संगठन की प्रमुख मांगें बताईं। इनमें सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का नियमितीकरण, सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी का लाभ, विभाग के सभी प्रकार के लंबित भुगतानों का शीघ्र निस्तारण और मानदेय संबंधी विसंगतियों को दूर करना शामिल है।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं, लेकिन उन्हें उचित सुविधाएं और सम्मान नहीं मिल रहा है।
ये रहे मौजूद
प्रदर्शन के दौरान संगठन की जिलाध्यक्ष मंजू कुमारी नाई के नेतृत्व में रोशनी पूनिया, कमलेश, सुमन स्वामी, सरला, सावित्री, गंगादेवी और संगीता सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2259106


