पुजारी सेवक महा संघ जिला चूरू मूर्ति मंदिर की कृषि भूमि भू माफियाओं के कब्जे से छुड़वाने को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा
पुजारी सेवक महा संघ जिला चूरू मूर्ति मंदिर की कृषि भूमि भू माफियाओं के कब्जे से छुड़वाने को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पुजारी सेवक महासंघ जिला चूरू के द्वारा पुजारी सेवक महासंघ के जिला अध्यक्ष महेश बावलिया के नेतृत्व में मूर्ति मंदिर की कृषि भूमियों के बाबत अधीनस्थ राजस्व अधिकारियों द्वारा बिना राजस्व रिकॉर्ड का अवलोकन किए गलत रूप से बिना मूर्ति मंदिरों को व उनके पुजारियो को नोटिस दिए बिना न्यायिक कार्य कर मंदिरों की भूमियों को खुर्द बुर्द करने के विरोध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि जिले में लगभग 999 धार्मिक मंदिर अवस्थित है उनके कागज एवं खातेदारी में भी काफी भूमि अव्यवस्थित चली आ रही है जिस पर कुछ भूमाफियाओं और असामाजिक तत्वों की नजर बनी हुई है इस संदर्भ में जब पुजारियो के द्वारा इसका विरोध किया जाता है तो उन पर जानलेवा हमले किए जाते हैं पुजारी सेवक महासंघ के जिला अध्यक्ष महेश बावलिया ने जिला कलेक्टर से निवेदन किया कि इस संदर्भ में शीघ्र ही निर्णय लेकर कार्रवाई की जाए जिससे इस प्रकार के असामाजिक कृत्यों पर रोक लगाई जा सके जिला कलेक्टर ने इस बारे में सकारात्मक जवाब देते हुए प्रकरण की जांच करवाने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर पुजारी सेवक महासंघ के जिला संरक्षक वैद्य बनवारी लाल शर्मा योगेश गौड सुरेश सारस्वत रवि दाधीच लक्ष्मीकांत ओझा गुरदास भारती पूर्ण दास तेजपाल शर्मा गोविंद प्रसाद शर्मा ओम प्रकाश शर्मा महावीर प्रसाद शर्मा किशन दास सहित अनेक पुजारी सेवक महासंघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2256795
