[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राम नाम महामंत्र जाप से गूंजा ताल बालाजी मंदिर, 1250 से अधिक साधकों ने की साधना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

राम नाम महामंत्र जाप से गूंजा ताल बालाजी मंदिर, 1250 से अधिक साधकों ने की साधना

श्री संकटमोचन वीर हनुमान मंदिर में उमड़ा धर्म श्रद्धालुओं का सैलाब

रतनगढ़ : शहर के सिद्धपीठ श्री संकटमोचन वीर हनुमान मंदिर (ताल बालाजी) में मंगलवार को संत प्रहलाद महाराज के सानिध्य में भव्य राम नाम महामंत्र जाप का आयोजन हुआ। सुबह 5 से 9 बजे तक आयोजित अनुष्ठान में 1250 से अधिक साधकों ने सामूहिक रूप से साढ़े तीन करोड़ राम नाम महामंत्र का जाप किया।

संत प्रहलाद महाराज ने श्रद्धालुओं को राम नाम जप की सही विधि बताते हुए अभ्यास कराया। मंदिर परिसर “राम-राम” के मंत्रोच्चार से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन के दौरान मधुसूदन माटोलिया और बालकृष्ण धरड़ ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी कराया।

कार्यक्रम में श्री तालवाले बालाजी सेवा समिति के सदस्यों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक साधना में सहभागिता की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin