[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तारानगर के बुचावास में छात्र शक्ति का आक्रोश: शिक्षक के तबादले के विरोध में स्कूल पर जड़ा ताला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

तारानगर के बुचावास में छात्र शक्ति का आक्रोश: शिक्षक के तबादले के विरोध में स्कूल पर जड़ा ताला

तारानगर के बुचावास में छात्र शक्ति का आक्रोश: शिक्षक के तबादले के विरोध में स्कूल पर जड़ा ताला

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

तारानगर : क्षेत्र के बुचावास गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से आज छात्र शक्ति के भारी आक्रोश की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। स्कूल में कार्यरत हिंदी के व्याख्याता जयनारायण सहारण के स्थानांतरण के विरोध में छात्र-छात्राओं का गुस्सा पूरी तरह फूट पड़ा है।

मुख्य गेट पर तालाबंदी और जमकर नारेबाजी मंगलवार सुबह आक्रोशित विद्यार्थियों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और बाहर इकट्ठा होकर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध कर रहे छात्रों का साफ तौर पर कहना है कि शैक्षणिक सत्र के बीच में उनके पसंदीदा शिक्षक का ट्रांसफर किए जाने से उनकी पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित होगी।

ज्ञापन और अधिकारियों के पत्र का भी नहीं हुआ असर गौरतलब है कि इस तालाबंदी से ठीक एक दिन पहले भी विद्यार्थियों ने इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था। छात्रों की मांग को देखते हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) तारानगर ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (CDEO) चूरू को बाकायदा पत्र लिखकर इस स्थानांतरण को निरस्त करने का आग्रह भी किया था। लेकिन उच्च स्तर से कोई सकारात्मक निर्णय या कार्रवाई नहीं होने पर आखिरकार आज छात्रों को मजबूरन स्कूल बंदी का कदम उठाना पड़ा।

उग्र आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने शिक्षा विभाग और प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही शिक्षक जयनारायण सहारण का ट्रांसफर ऑर्डर निरस्त नहीं किया गया, तो वे अपने इस आंदोलन को और उग्र करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Related Articles