[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टीचर का ट्रांसफर करने का विरोध, धरना दिया:ग्रामीण बोले-शिक्षा और स्कूल की सुविधाओं में सुधार हुआ था, नामांकन 250 तक पहुंचाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

टीचर का ट्रांसफर करने का विरोध, धरना दिया:ग्रामीण बोले-शिक्षा और स्कूल की सुविधाओं में सुधार हुआ था, नामांकन 250 तक पहुंचाया

टीचर का ट्रांसफर करने का विरोध, धरना दिया:ग्रामीण बोले-शिक्षा और स्कूल की सुविधाओं में सुधार हुआ था, नामांकन 250 तक पहुंचाया

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ के खुड़ी बड़ी गांव स्थित शहीद नेमीचंद राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में टीचर के ट्रांसफर के विरोध में मंगलवार सुबह छात्रों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। शिक्षा विभाग ने हाल ही में स्कूल के वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत) उपेंद्र कुमार शर्मा का ट्रांसफर चूरू जिले में किया गया है।

ग्रामीणों ने टीचर का ट्रांसफर रद्द करने की मांग को लेकर धरना दिया।
ग्रामीणों ने टीचर का ट्रांसफर रद्द करने की मांग को लेकर धरना दिया।

ग्रामीण बोले-टीचर के प्रयास से 75 से 250 पहुंचा नामांकन

ग्रामीणों और छात्रों ने बताया- उपेंद्र कुमार शर्मा के कार्यकाल में स्कूल की शैक्षणिक गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं में बहुत सुधार हुआ है। उनके प्रयासों से स्कूल का नामांकन 75 से बढ़कर 250 तक पहुंच गया। उन्होंने स्कूल में ओपन जिम और छात्राओं के लिए ड्रेस जैसी कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराईं। उन्होंने घर-घर जाकर बच्चों को एडमिशन लेने के लिए प्रेरित किया।

ट्रांसफर निरस्त नहीं होने तक विरोध जारी रहेगा

गांव के विक्रम महला ने बताया- ग्रामीणों और स्टूडेंट्स की एक ही मांग है कि उपेंद्र कुमार शर्मा का ट्रांसफर निरस्त किया जाए। जब तक ट्रांसफर रद्द नहीं होता, तब तक स्कूल में तालाबंदी और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। दसवीं कक्षा की छात्रा दिव्या शर्मा ने कहा- उपेंद्र सर के प्रयासों से स्कूल का विकास हुआ है। हमें ओपन जिम, छात्राओं के लिए ड्रेस जैसी कई सुविधाएं मिली हैं। सर घर-घर जाकर बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हैं।

ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त किया

सुबह से शुरू हुआ धरना लगातार दोपहर तक जारी रहा। ग्रामीणों और छात्राओं के उग्र प्रदर्शन के बाद अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी विक्रम सिंह शेखावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और छात्राओं से समझाइश की और उनकी मांग उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त कर दिया।

Related Articles