आंगनबाड़ी वर्कर्स बोलीं-CM,PM की सभा में भीड़ बढ़ाने बुलाते हैं:सैनेटरी नेपकिन नहीं बांटने का ऐलान; मांगों को लेकर निकाली आक्रोश रैली
आंगनबाड़ी वर्कर्स बोलीं-CM,PM की सभा में भीड़ बढ़ाने बुलाते हैं:सैनेटरी नेपकिन नहीं बांटने का ऐलान; मांगों को लेकर निकाली आक्रोश रैली
सीकर : सीकर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बोलीं- हमें CM-PM की सभा में आम महिलाओं की भीड़ बताने के लिए फ्री बसों से यूनिफॉर्म में बुलाया जाता है, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के लिए ड्रेस अनिवार्य हैं। सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा सहयोगिनियों से विभाग के कामों के अलावा बाकी सारे काम करवा रही हैं, लेकिन अब हम सैनेटरी नेपकिन बांटने का काम नहीं करेंगी।
सीकर में राजस्थान आंगबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका यूनियन, सीटू के नेतृत्व में मंगलवार को बड़ी संख्या में पैदल आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में जिलेभर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल हुईं।
संगठन जिलाध्यक्ष विमला देवी के नेतृत्व में ढाका भवन से कलेक्ट्रेट तक नारे लगाते हुए रैली निकाली गई। वहीं बाद जिला कलेक्टर को डिप्टी सीएम के नाम 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया।
ये हैं 12 सूत्रीय मांगें
- मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड रद्द किए जाएं।
- प्रदेश की सभी आंगनबाड़ी कर्मियों को स्थायी किया जाए।
- न्यूनतम वेतन 26000 रुपए हर महीने दिए जाएं।
- सेनेटरी नेपकिन का वितरण आंगनबाड़ी कर्मियों से नहीं करवाया जाए।
- आंगनबाड़ी कर्मियों की ड्यूटी महिला-बाल विकास विभाग के निर्धारित कामों के अलावा अन्य कामों में नहीं लगाई जाए।
- ऑनलाइन कार्य के लिए अच्छी क्वालिटी का मोबाइल सैट और इंटरनेट का पूरा भुगतान किया जाए।
- आंगनबाड़ी को प्राइवेट हाथों में देने की कोशिशें बंद की जाएं।
- आंगनबाड़ी सेंटर्स में पोषाहार नियमित रूप से और क्वालिटी वाला ही सप्लाई किया जाए।
- सुप्रीम कोर्ट का आदेश पालन करते हुए रिटायरमेंट पर 10 लाख रुपए ग्रेच्युटी और 10 हजार मासिक पेंशन दी जाए।
- महिला अधिकारिता विभाग की उड़ान योजना का ऑनलाइन काम आंगनबाड़ी कर्मियों को नहीं दिया जाए।
- पुरानी भर्ती आंगनबाड़ी कर्मियों को भी सभी मानदेय एकसाथ दिए जाएं।
- राष्ट्रीय जनगणना अभियान में आंगनबाड़ी कर्मियों की ड्यूटी नहीं लगाई जाए।
देखें विरोध-प्रदर्शन की PHOTOS…



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2256509


