[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर के गर्ल्स कॉलेज में पौधारोपण अभियान:’एक पेड़ महाविद्यालय के नाम’, पौधों के महत्व के बारे में बताया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर के गर्ल्स कॉलेज में पौधारोपण अभियान:’एक पेड़ महाविद्यालय के नाम’, पौधों के महत्व के बारे में बताया

श्रीमाधोपुर के गर्ल्स कॉलेज में पौधारोपण अभियान:'एक पेड़ महाविद्यालय के नाम', पौधों के महत्व के बारे में बताया

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के राजकीय गर्ल्स कॉलेज में मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ‘एक पेड़ महाविद्यालय के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस योजना के तहत महाविद्यालय के शिक्षक और छात्राएं एक-एक पौधा लगाएंगे और उसकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी निभाएंगे।

पपीते का पौधा लगाकर उद्घाटन किया

अभियान के प्रथम चरण में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सांवरमल जाट ने पपीते का पौधा लगाकर इसका उद्घाटन किया। उनके बाद डॉ. सुवालाल ने भी पपीते का पौधा रोपा। छात्राओं में लक्ष्मी वर्मा, गुंजन, ओणम शर्मा, साक्षी और भावना ने भी एक-एक पपीते का पौधा गोद लिया, उसका रोपण किया और उसे पानी देकर उसकी देखभाल का संकल्प लिया।

पौधों के महत्व के बारे में बताया

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सांवरमल जाट ने छात्राओं को वृक्षों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।

डॉ. जाट ने संस्कृत के प्रसिद्ध श्लोक ‘दशकूपसमा वापी दशवापी समो ह्रदः। दशह्रदसमः पुत्रो दशपुत्रसमो द्रुमः॥’ का उल्लेख करते हुए बताया कि एक वृक्ष का महत्व दस पुत्रों के समान माना गया है। उन्होंने सभी छात्राओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

Related Articles