घरों का गंदा पानी खेमी सती मन्दिर के आस-पास भरने की समस्या को लेकर प्रशासक कों ज्ञापन दिया
घरों का गंदा पानी खेमी सती मन्दिर के आस-पास भरने की समस्या को लेकर प्रशासक कों ज्ञापन दिया
झुंझुनूं : नगरपरिषद सदस्य प्रदीप सिंगोदिया के नेतृत्व में नगरपरिषद प्रशासक व एडीएम आर्य कों दो महिनों में चौथी बार शहर की पानी भराव समस्या कों लेकर ज्ञापन दिया गया। जिसमें बताया गया कि शहर के वार्ड नं. 51 में स्थित मालाराम मार्केट के पास नाला रूकने के कारण घरों का गंदा पानी मालाराम मार्केट के आगे से बहकर खेमी सती मन्दिर के आसपास मुख्य रास्ते पर भरा रहता है। उक्त मार्ग पर मेडीकल कॉलेज, स्कूल, मैरिज गार्डन, स्पोटर्स काम्प्लेक्स सहित काफी आबादी भी बसी हुई है। ज्ञापन में बताया गया है कि मुख्य रास्ते पर गंदा पानी भर जाने के चलते आने-जाने वाले वाहनों के कारण लोग किचड़ में भरने को मजबूर हैं। छोटे बच्चों कों स्कूल जाने के कारण रोजाना गंदे पानी से गुजरना पड़ता है। ज्ञापन में जल्द से जल्द समस्या के निराकरण की मांग की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2254737


