[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्व. कस्तूरी देवी की स्मृति में तिगियास में हरित अभियान, 100 से अधिक छायादार पौधे लगाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

स्व. कस्तूरी देवी की स्मृति में तिगियास में हरित अभियान, 100 से अधिक छायादार पौधे लगाए

स्व. कस्तूरी देवी की स्मृति में तिगियास में हरित अभियान, 100 से अधिक छायादार पौधे लगाए

मंड्रेला : पास के तिगियास गांव में समाजसेवा व पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादाई मिसाल पेश करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय कस्तूरी देवी की पुण्य स्मृति में उनके परिवार द्वारा सोमवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर उनके पुत्र शिवराज सिंह पूनिया के नेतृत्व में गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर 100 से अधिक छायादार पौधों का रोपण किया गया। पौधों की सुरक्षा एवं बेहतर संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पौधे के चारों ओर ट्री गार्ड भी लगाए गए।

कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, युवाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। पूरे अभियान के दौरान गांव में हरियाली बढ़ाने तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का विशेष संदेश दिया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धार्थ चौधरी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण का आधार नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के जीवन का सुरक्षा कवच हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

स्व. कस्तूरी देवी की स्मृति में किया गया यह कार्य समाज के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरणादाई है। शिवराज सिंह पूनिया ने बताया कि उनकी माता स्वर्गीय कस्तूरी देवी सदैव समाजसेवा और जन कल्याण के कार्यों से जुड़ी रहीं। उनकी स्मृतियों को जीवंत रखने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से पौधों को अपना परिवार मानकर उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Related Articles